गणेश आचार्य पर महिला कोरियोग्राफर ने कमीशन और जबरन एडल्ट फिल्म दिखाने का आरोप लगाया.

कोरियोग्राफर और इंडियन फिल्‍म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव गणेश आचार्य पर एक महिला कोरियोग्राफर ने काम दिलाने के बदले कमीशन देने और जबरन एडल्ट वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है। महिला ने गणेश के इशारे पर उसके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मुंबई की रहने वाली 33 साल की महिला कोरियोग्राफर ने राज्‍य के महिला आयोग को भी एक शिकायत भेजी है। इसके मुताबिक, गणेश उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलने में रुकावट डाल रहे हैं। वह काम के बदले कमीशन मांगते हैं और साथ ही एडल्ट वीडियो देखने को मजबूर करता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि जब से गणेश कोरियोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव बने हैं तभी से उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।


कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने हाल ही में एक नई डांसर एसोसिएशन बनाई है। इसका नाम ऑल इंडिया फिल्‍म, टेलीविजन एंड इवेंट्स डांसर्स एसोसिएशन है।